रमेश बोले- MODI गर्वमेंट मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया’:कहा- खुद को विश्वगुरु कहने वाले लोग दुनिया को ज्ञान देने में बिजी हैं

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया’ है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका-पाकिस्तान बीच रोमांस बिना रुके जारी है। जब ये हो रहा था तब खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले संक्षिप्त शब्दों में दुनिया को ज्ञान दे रहे थे और CEOs को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे। रमेश का कमेट पीएम मोदी के सभी कॉरपोरेट चीफ के साथ उनका हाथ उठाकर फोटो खिंचाने पर आया है। इधर 19 फरवरी को वाशिंगटन डीसी में बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में पाकिस्तान पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की मीटिंग हुई। ओपनएआई और एंथ्रोपिक CEO ने ग्रुप फोटो में नहीं एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा एआई समिट के चौथे दिन जब ग्रुप फोटो किया जा रहा था। इस दौरान पीएम मोदी समेत अन्य ग्लोबल टेक लीडर्स ने एक-दूसरे का हाथ उठाकर ऊपर की ओर उठाया था, लेकिन AI कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के को-फाउंडर डारियो अमोदेई हाथ तो ऊपर उठाया, लेकिन एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा नहीं था। आज से नए नियम लागू- AI कंटेंट पर लेबल जरूरी अगर कोई फोटो, वीडियो या ऑडियो एआई की मदद से बनाया गया है, तो उस पर ‘लेबल’ लगाना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को शिकायत मिलने के महज 3 घंटे के भीतर हटाना होगा। ये नए नियम 20 फरवरी 2026 से लागू हो गए हैं। 10 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… ………………. AI समिट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे: AI समिट में अंबानी ने कहा- डेटा की तरह सस्ता होगा AI, ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का नया फॉर्मूला दिया था। पीएम ने कहा था कि जैसे खाने के पैकेट पर ‘न्यूट्रिशन लेबल’ होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी ‘ऑथेंटिसिटी लेबल’ होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *