हिसार में नहर में मिला महिला का शव:किसान ने देखा, लोअर-टीशर्ट पहन रखी थी; शरीर पर चोट के निशान

हिसार जिले के अग्रोहा खंड के गांव कालीरावण के पास किशनगढ़ ब्रांच नहर से वीरवार शाम पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। मृतक महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। ​जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम करीब 5 बजे खेत में काम कर रहे किसान ने कालीरावण के किशनगढ़ नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना तुरंत अग्रोहा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। ​मृतक महिला ने लोअर और टी-शर्ट पहनी हुई है। महिला के शरीर पर कुछ चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव मोर्च्युरी में रखवाया अग्रोहा थाना जांच अधिकारी ASI नीलम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज के मोर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस मृतक महिला की पहचान के लिए जांच कर रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी अग्रोहा पुलिस के अनुसार, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *