पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:डिवाइडर से टकराकर कार बाइक से भिड़ी, 2 की मौत; सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स के पिता की किडनियां फेल

लुधियाना में फिरोजपुर रोड के ऊपर बनी एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार डीएमसी अस्पताल में चल रहा है। हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे को बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) राहुल गांधी 28 फरवरी को बरनाला आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के बरनाला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली पार्टी के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ मुहिम के तहत आयोजित की जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने पूरे देश में सिर्फ तीन अहम रैलियां करने का निर्णय लिया है, जिनमें बरनाला को भी विशेष रूप से चुना गया है। रैली में प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग खुद बरनाला की अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आयोजन से जुड़े प्रबंधों को अंतिम रूप दिया। नूरां सिस्टर्स के पिता की किडनियां फेल जालंधर की रहने वाली सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स के पिता को अचानक तबीयत खराब होने से अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले भी उनको स्टंट डलवाने के चलते भर्ती करवाया गया था। दैनिक भास्कर से साथ फोन पर बातचीत में ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया था कि तबीयत ठीक न होने से पिता को भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में दाखिल गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां ने बताया कि पिता शुगर पेशेंट हैं। दिक्कत के चलते उनको किडनी अस्पताल चैकअप के लिए लाए थे। डॉक्टरों ने यहां बताया कि एक किडनी फेल हो चुकी है और दूसरी भी बहुत कम काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *