चंडीगढ़ की 17 साल की छात्रा कनिष्का बिष्ट ने गंभीर निमोनिया और 13 दिन ICU में रहने के बावजूद 12वीं बोर्ड परीक्षा दी। 10 दिन तक बेहोश रहने के बाद भी उसने हार नहीं मानी और व्हीलचेयर पर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ परीक्षा केंद्र पहुंची। कनिष्का सेक्टर-26 स्थित खालसा स्कूल में पढ़ती हैं, जबकि मनीमाजरा में उनका सेंटर था। कनिष्का की हिम्मत और पढ़ाई के प्रति उसके जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन उसने साफ कह दिया- पापा, मेरा पेपर छूटना नहीं चाहिए। बता दें कि चंडीगढ़ में CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर (फिजिक्स का) 18 फरवरी को था, लेकिन नॉनमेडिकल वाले छात्रों का आज (20 फरवरी को) फिजिक्स का पेपर था। कनिष्का के पिता की बड़ी बातें… डॉक्टरों की टीम परीक्षा केंद्र पहुंची अस्पताल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने मिलकर खास इंतजाम किए। डॉक्टरों की टीम उसके साथ परीक्षा केंद्र पहुंची, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके। परीक्षा कक्ष में भी अलग से व्यवस्था की गई।