दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर राजनीति गरमा गया है। इस घटना पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने की सोची-समझी साजिश रचने का आरोप लगाया है। साथ ही राहुल गांधी को देश से माफी मांगने के लिए कहा है। संजय सरावगी ने कहा कि, जब पूरी दुनिया भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है। तब कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने “बिना शर्ट” प्रदर्शन कर देश को शर्मिंदा किया है। उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि भारत की छवि को धूमिल करने की साजिश बताया। विदेशी मेहमानों के सामने देश को शर्मिंदा किया, जेन-जी कभी माफ नहीं करेगा- संजय सरावगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के इशारे पर किया गया। सरावगी ने दावा किया कि, इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, एआई विशेषज्ञों और शीर्ष कंपनियों के सीईओ ने भाग लिया। भारत की तकनीकी पहल और नेतृत्व की सराहना की। ऐसे समय में इस तरह का प्रदर्शन देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। भारत की सफलता से कांग्रेस परेशान- संजय सरावगी संजय सरावगी ने कहा कि, ‘कांग्रेस का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जब भी भारत की सुरक्षा या वैश्विक प्रतिष्ठा की बात आती है, वह सवाल खड़े करती है।’ उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और डोकलाम जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस ने पहले भी भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई पर प्रश्न उठाए थे।’ उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से इस घटना के लिए देश से माफी मांगने की मांग की। राहुल गांधी विदेशी एजेंडा से है प्रभावित भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी मोदी जी का विरोध करते-करते देश विरोधी पार्टी हो गई है। उनके नेता राहुल गांधी विदेशी एजेंट की जाल में फंस चुके हैं, वह जॉर्ज सोरोस के एजेंट है। जब कभी मौका आता है अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं।’ कांग्रेस ने भारत का अपमान करने का बेहद शर्मनाक तरीका अपनाया- रवि शंकर प्रसाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह आयोजन भाजपा का नहीं, बल्कि भारत सरकार का था। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत को एआई क्षेत्र में उभरते वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है, लेकिन कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को बदनाम करने का “बेहद शर्मनाक तरीका” अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की “भारत विरोधी मानसिकता” एक बार फिर उजागर हो गई है और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता जवाब देगी।