भिवानी नहर में मिला दिल्ली रेलवे कर्मचारी का शव:परिवार का दोस्तों पर आरोप, गिरफ्तारी नहीं होने तक डेडबॉडी लेने से इंकार

भिवानी जिले से दिल्ली के लिए स्कूटी पर निकले रेलवे कर्मचारी का शव दो दिन बाद नहर में मिला है। परिवार वालों ने मृतक के दोस्तों पर ही संदेश जताया और आरोप लगाया कि उन्होंने ही कुछ किया है, इसलिए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। परिवार वालों ने कहा कि पुलिस ने भी मामले में ठीक से सुनवाई और कार्रवाई नहीं की। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया। साथ ही परिवार वालों ने कहा कि जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव को नहीं लेंगे। परिवार वालों के विरोध के चलते शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जिसे जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। वहीं पोस्टमार्टम शनिवार को होने की संभावना है। हालांकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। भिवानी की अनाज मंडी के पीछे स्थित शास्त्री नगर की सुमन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका लड़का आदित्य दिल्ली में रेलवे में नौकरी करता है। 18 फरवरी शाम को करीब साढ़े 7 बजे घर से स्कूटी लेकर ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर गया था। अगले दिन सुबह आदित्य के पास कॉल की, तो उसके लड़के का फोन बंद आ रहा है। रात में दोस्तों के साथ की थी पार्टी उसने रेलवे विभाग के ऑफीस में फोन किया, तो पता चला कि उसका लड़का ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। आदित्य के दोस्तों से पता किया, तो बताया कि उसने दोस्तों के साथ रात में पार्टी की और आदित्य नहर में गिर गया। उन्होंने संदेह जताया कि आदित्य के साथ कुछ गलत किया है। इधर सदर थाना के एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि आदित्य का नहर में मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। जांच व शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *