यूपी में वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज इन दिनों अमेरिका के शिकागो में हैं। उन्होंने 17 से 20 फरवरी तक ग्रेटर शिकागो स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमंत कथा की। अनिरुद्धाचार्य ने प्रवास के दौरान कई जगहों का दौरा किया। उन्होंने कांच की 103वीं मंजिल पर बैठकर भजन गाया। कहा कि वे कांच के भरोसे नहीं, भगवान के भरोसे खड़े हैं। अनिरुद्धार्च ने एक आर्ट गैलरी में भगवान शिव, ब्रह्मा, विष्णु और मां सरस्वती की 800 से 1000 साल पुरानी प्रतिमाएं दिखाईं। स्वामी विवेकानंद ने जहां भाषण दिया था, उस जगह का भी दौरा किया। VIDEO देखिए…