गोरखपुर में प्री-होली सेलिब्रेशन के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शहर के तमाम रिजॉर्ट, क्लब और लॉन में इसका आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। शहर के शिप्रा लॉन में पूल पार्टी के साथ अनलिमिटेड फूड और फ्री फोटोशूट लोगों को अट्रैक्ट कर रहा है। वहीं फारेस्ट क्लब के लाइव डीजे और CO2 कलर ब्लास्ट ने ध्यान खींचा है। इसके अलावा सहारा एस्टेट का कलरफुल पूल पार्टी और डीजे धमाल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। व्हाइट थीम पर आयोजित इस ग्रैंड सिलेब्रेशन में एक साथ सैकड़ों लोग जुटेंगे और धमाकेदार म्यूजिक के बीच अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली का लुफ्त उठाएंगे। इसको लेकर खूब रौनक देखने को मिल रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए लोग ड्रेस खरीदने से लेकर पास लेने तक की तैयारियां कर रहे। रैन डांस में धमाल मचाने को तैयार युवा
शहर के बोबिना रोड स्थित शिप्रा लॉन में एक शानदार आयोजन किया जा रहा है। ‘रंग दे गोरखपुर’ का सेंकेंड एडिशन 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें सुबह 11 बजे से 5 तक होली का लुफ्त उठा सकते हैं। ऑर्गनाइजर AJ क्रिएशंस के फाउंडर अर्पित राज गुप्ता ने बताया- यहां एंट्री के लिए 2 पास उपलब्ध है। पहला 499 का जिसमें खाना अवेलेबल नहीं होगा और दूसरा 599 जिसमें होली खेलने के साथ खाने का आनंद भी लिया जा सकता है। इसके अलावा पूल पार्टी, लाइव डीजे, हर्बल कलर, फ्री फोटोशूट, फ्री स्नैक्स, लाइव ढोल, रेन डांस और कलर ब्लास्ट लुफ्त उठाने को मिलेगा। यूथ के उत्साह को देखते हुए होली से एक दिन पहले इसका आयोजन किया जा जाएगा। पूल पार्टी में जमकर करेंगे इंजॉय
इसके अलावा सहारा एस्टेट में भी ‘बॉलीवुड होली पार्टी’ का शानदार आयोजन किया जा रहा है। 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से यहां एंट्री मिलेगी। इस भव्य आयोजन में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र पूल पार्टी होने वाला है। विक्ट्री प्रोडक्शन के MD विवेक पाठक ने बताया आयोजन में डीजे कुमान्शी का लाइव डीजे, ऑर्गेनिक कलर, होली फोटोशूट, ठंडाई और तमाम फूड स्टॉल उपलब्ध होंगे। CO2 कलर ब्लास्ट है अट्रैक्टिव
फारेस्ट क्लब में भी होली पार्टी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा CO2 कलर ब्लास्ट का अलग ही मजा लेंगे। इसके साथ ही DJ झलक और DJ रोहन जैसे लाइव बैंड धमाल मचाएंगे। टिकट के साथ यहां इंटरनेशनल एक्ट, लाइव डीजे, फूड, ड्रिंक्स, VVIP टेबल, ठंडाई स्टाल के साथ सेल्फी बूथ भी अवेलेबल होगा। होली हेज यह शानदार आयोजन में KR इवेंट्स की ओर से किया जा रहा है। इसके डायरेक्टर रजत राय का कहना है कि होली के व्हाइट थीम रखा गया है। यहां आने वाले सभी लोग खुलकर एंज्यॉय करेंगे। हमने फुल सिक्योरिटी का व्यवस्था भी किया है। जिससे एन्जॉयमेंट में कोई परेशानी न आए। 399 में मिलेगा पास उन्होंने बताया- जनरल पास 399 और VIP पास 999 रुपए में अवेलेबल है। इसके साथ ही बैठने के लिए टेबल के लिए अलग से बुकिंग की जा सकती है। इस इवेंट में International Act DJ Viola अपने परफॉर्मेंस से धमाल मचाएंगे।