इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध हिरासत और न्यायिक आदेशों की बात नहीं मानने पर नाराजगी जताई और दोषी पुलिस कर्मियों को कोर्ट चलते तक हिरासत की सजा दी। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को ‘कोर्ट चलने तक’ खड़ा रहने की सजा सुनाई। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिया गया कि पीड़ित को अवैध हिरासत के लिए एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, जिसकी वसूली संबंधित अधिकारियों के वेतन से की जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कानून के शासन पर सीधा प्रहार है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने कहा कि न्यायिक संस्थाओं का सम्मान हर सरकारी अधिकारी की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकलपीठ ने सानू उर्फ राशिद की जमानत अर्जी पर दिया। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला, मौत; रोजा रखे थे, इफ्तार के बाद स्कूटी से निकले कानपुर में तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों रोजा रखे थे, रोजा इफ्तार के बाद स्कूटी से तरावीह पढ़ने की बात कहकर घर से निकले थे। इस दौरान नवाबगंज में गंगा बैराज को जाने वाली सड़क पर सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। इन दोनों के अलावा तीसरा दोस्त अरमान दूसरी स्कूटी से पीछे आ रहा था। हादसा देखकर वह बदहवास हो गया और दोनों के परिजनों को फोन पर जानकारी दी। कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हैलट भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 बाइकों में टक्कर, 3 युवकों की मौत लखीमपुर-खीरी में तेज रफ्तार दो बाइकें आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 4 में 1 और दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गये। ट्रैक्टर चालक, गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंसे युवकों को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी सीएचसी भेजा गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन घायलों का इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर… फिरोजाबाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेमी ने भी खुद का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती फिरोजाबाद में प्रेम संबंधों के चलते एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद उसके प्रेमी ने भी अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना टूंडला क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के पड़ोस के युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। लगभग तीन साल पहले परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो युवती की शादी कहीं और कर दी गई। शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बताया जा रहा है कि उसका प्रेमी से संपर्क बना रहा। पढ़िए पूरी खबर…
सरिया कारोबारी के यहां GST टीम की छापेमारी, व्यापारी की तबीयत बिगड़ी; हायर सेंटर रेफर एटा में सेंट्रल जीएसटी टीम ने एक सरिया कारोबारी के यहां छापेमारी की। इस दौरान कारोबारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। छापेमारी के विरोध में सैकड़ों व्यापारी मौके पर जमा हो गए। व्यापारियों की जीएसटी अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। कारोबारी के खिलाफ जीएसटी चोरी से संबंधित फर्म की सूचना मिली थी,जिसके आधार पर टीम छापेमारी करने पहुंची। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
वाराणसी कोर्ट से चोरी का आरोपी 23 साल बाद बरी; चार्जशीट के साक्ष्य पेश नहीं कर सकी पुलिस वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय ने चोरी के केस में 23 साल आरोपी को बरी कर दिया। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर चार्जशीट में लगाए गए आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सुबूत नहीं मिले। इस वजह से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय प्रताप ने आरोपी को बरी कर दिया। अभियोजन के वकील ने बताया कि गंगाराम यादव ने 29 जून 2003 को दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि 28/29 जून 2003 को रात में लगभग 2.00 बजे उसके मकान में चहारदीवारी से एक व्यक्ति कूदकर उसके कमरे के पास आ गया तथा सामान की चोरी करने लगा। जिस पर उसके कुत्ते के भौंकने की आवाज पर उसकी और उसके परिवार की नींद खुल गयी तो लोगों ने शोर मचाया तो मुहल्ले के बहुत से लोग आए और चोर को पकड़ लिया। चोर ने अपना नाम प्रकाश चन्द शर्मा उर्फ टिल्लू निवासी त्रिपुरा भैरवी थाना-दशाश्वमेघ बताया था। पढ़िए पूरी खबर मंत्री संजय निषाद के PRO पर गाली-गलौज का आरोप, गोंडा मत्स्य विभाग के CEO ने तकनीकी कर्मचारी संघ अध्यक्ष को लिखा पत्र, फिशरमैन HO अटैच गोंडा जिले के मत्स्य विभाग में तैनात मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निजी पीआरओ राजीव कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंद्रजीत सिंह ने राजीव यादव पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, मां को गाली देने, धमकी देने और शोषण करने का आरोप लगाया है। इंद्रजीत सिंह ने इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने के लिए उत्तर प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संघ, मत्स्य विभाग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। यह पत्र 24 जनवरी को लिखा गया था। पत्र लिखे जाने के बाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कार्रवाई करते हुए गोंडा मत्स्य विभाग में तैनात फिशरमैन प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर… कुलदीप सेंगर के भाई को सरेंडर करने का आदेश:दिल्ली HC ने दिया 24 घंटे का समय दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की कस्टोडियल डेथ मामले में दोषी जयदीप सिंह सेंगर उर्फ अतुल सिंह को कल तक यानी 24 घंटे में सरेंडर करने का आदेश दिया है। जयदीप कुलदीप सेंगर का भाई है। कोर्ट ने इस मामले में एक स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है। जयदीप सिंह सेंगर को इस मामले में सह-दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के साथ दस साल की सजा सुनाई गई थी। जयदीप सिंह सेंगर ने अपनी दस साल की सजा को निलंबित (सस्पेंड) करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने अदालत को बताया कि जयदीप सिंह सेंगर कल तक संबंधित जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे। अदालत ने इस आश्वासन को दर्ज करते हुए सरेंडर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूरी खबर पढ़ें मथुरा में जगमोहन में केवल सेवायत गोस्वामी की एंट्री होगी वृंदावन में भगवान बांके बिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों और कमेटी के बीच उपजे विवाद के बाद हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में जगमोहन में भगवान को विराजमान कर दर्शन कराने का गोस्वामियों से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जगमोहन में सेवायत के अलावा किसी अन्य गोस्वामी के जाने पर भी रोक लगा दी गयी है। वहीं जगमोहन मीडिया किसी का इंटरव्यू भी नहीं करेगी। गुरुवार की देर शाम को बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनजमेंट कमेटी द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जिसमें कमेटी द्वारा एक बार फिर बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामियों से यह अपेक्षा की गई है कि वह ठाकुर जी को जगमोहन में बैठा कर दर्शन कराये। ताकि मंदिर के हर कोने से भक्तों को सुगमता और सरलता से ठाकुर जी के दर्शन हो सके। पढ़ें पूरी खबर