लखनऊ नगर निगम का सदन शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस और तनातनी हो गई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने यह सदन बुलाया था। इसमें कोई विषय या एजेंडा न मिलने पर पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षद भाजपा पार्षद के बोलने पर कांग्रेस वाले ने कहा कि आप बार-बार न बोलिए। इसके बाद दोनों पक्षों में स्थिति यहां तक पहुंची कि अन्य पार्षदों को बीच में आना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान एजेंडा न मिलने का विरोध कर रहे थे। इस बीच उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद अन्नू मिश्रा बार-बार न बोलें। इसी के बाद दोनों में तकरार हो गई। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद ममता रावत अन्नू के करीब पहुंच गईं और उन्हें शांत कराने लगीं। 3 तस्वीरें देखिए… पार्षदों ने सदन का पहले विरोध किया, अंत में समर्थन नगर निगम के विशेष सदन की इस बैठक का नाम विशेष सदन दिया गया। इसमें पहुंचे सभी पार्षदों ने इसका विरोध किया। सबका कहना है कि बिना एजेंडा के पार्षदों को बुलाया गया। सिर्फ सदन की सूचना दी गई थी। यह सदन 2025-26 के पुनरीक्षित बजट को मंजूरी देने, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के उद्देश्य से बुलाया गया था। पहले पार्षदों ने विरोध किया फिर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए हामी भर दी। मेयर ने बताया कि प्लांट में नगर निगम का एक भी रुपया खर्च नहीं होगा। नगर निगम के विशेष सदन के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…