सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं

बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। बवाल मूें किसी का सिर फटा तो किसी के सिर में चोट आई। मारपीट में दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव किया और समझौता कराया। समझौते में तय हुआ कि मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। मामला शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है। पहले 3 तस्वीरें- जानिए पूरा मामला… गणेशपुर के रहने वाले मूर्तिकार ने बेटी की शादी बहराइच निवासी लड़के से तय की थी। लड़का टाइल्स लगाने का काम करता है। 20 फरवरी की रात बारात पूरे धूमधाम और बैंड-बाजे के साथ पहुंची। द्वारपूजा और स्वागत की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुईं। रिश्तेदार और गांव के लोग खुशी में शामिल थे। एक तरफ भोजन की व्यवस्था चल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ मंच पर जयमाला की तैयारी की जा रही थी। द्वारपूजा के बाद दूल्हा सेहरा बांधे मंच पर पहुंचा। कुछ देर बाद दुल्हन को जयमाला के लिए मंच पर बुलाया गया। मंच पर मौजूद लोग दूल्हे के साथ सेल्फी ले रहे थे। दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन लोग नहीं माने। इससे दूल्हा भड़क गया। उसने दुल्हन को लात मार दी। दुल्हन के पिता मंच पर पहुंचे। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए समझाने की कोशिश की। दूल्हे ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। हाथापाई शुरू कर दी। मंच के नीचे खड़े घराती-बाराती में भी कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां-टेंट में लगे लोहे के पाइप से मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस विवाह स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस की मौजूदगी में घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुल्हन और पिता ने कहा- दूल्हे की हरकतों से बवाल हुआ
दुल्हन ने बताया कि झगड़े की शुरुआत दूल्हे की हरकतों के बाद शुरू हुईं। जयमाला के दौरान दूल्हा नशे में था और बिना किसी उकसावे के उसने मारपीट शुरू कर दी। उसने पिता के साथ-साथ मेरी मां और भाई से भी मारपीट की। वहीं, पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब सात लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। जब उन्होंने दूल्हे को समझाने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी हाथापाई की। दूल्हा बोला- स्टेज पर खड़े लोगों ने झगड़ा शुरू किया
दूल्हे ने बताया कि मैं स्टेज पर खड़ा था। लोग बकवास कर रहे थे। मैंने रोका तो झगड़ा करने लगे। लोग मुझ पर शराब पीने का आरोप लगा रहे थे, जबकि मैंने शराब नहीं पी थी। विवाद कैसे हुआ, ये हमें नहीं मालूम। करीब डेढ़ घंटे तक पंचायत चली, तब समझौता हुआ दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों को चोटें आईं
मारपीट में लड़की पक्ष के नंद (मामा) का घुटना फ्रैक्चर हो गया, जबकि मनीष सिंह (चाचा) और रामू (चचेरा भाई) को भी चोटें आईं। दूल्हे पक्ष के टिंकू (बहनोई) का सिर फट गया। दूल्हे की बहन गुर्गी को भी चोट लगी है। रामनगर थाना के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया- गणेशपुर में वैवाहिक समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2:00 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया। ———————- ये खबर भी पढ़ेंः- विदेशी दूल्हे के साथ स्टेज पर आरी से लकड़ी काटी:जर्मनी से यूपी आई बारात, गुस्ताव ने दुल्हन के नाम की मेहंदी लगाई विदेश से आई बारात, देसी अंदाज में शादी की रस्में, स्टेज पर आरी से लकड़ी काटते दूल्हा और दुल्हन… फिरोजाबाद की इस अनोखी शादी ने हर किसी को चौंका दिया। जर्मनी से आए दूल्हे गुस्ताव ने न सिर्फ भारतीय रीति-रिवाजों से शादी रचाई, बल्कि दुल्हन खुशी के नाम की मेहंदी लगाकर प्यार का इजहार भी किया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *