मोगा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक घायल, काम पर जा रहे थे, ड्राइवर और कंडेक्टर को लोगों ने पकड़ा

मोगा जिले के गांव चडीक में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 55 वर्षीय कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका साथी विशाल सिंह घायल हो गया। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कुलवंत सिंह चडीक निवासी थे और लेंटर के लिए सरिया बांधने का काम करते थे। वह शनिवार सुबह अपने साथी विशाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर काम पर जा रहे थे। गांव चडीक में ही एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौत, एक घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुलवंत सिंह को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल विशाल सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने टिप्पर के ड्राइवर और कंडेक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *