जोकिहाट में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:पुलिस ने डूबा गांव से पकड़ा, पैसे लेने के लिए घर आया था

अररिया जिले के जोकीहाट थाना पुलिस ने तारण पंचायत के डूबा गांव से पत्नी की हत्या के आरोपी मोहम्मद अनवर उर्फ अनवारुल हक (58) को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और पैसे लेने अपने घर आया था, इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अनवर उर्फ अनवारुल हक, पिता स्व. दबीरुद्दीन, निवासी ग्राम डूबा, वार्ड संख्या 08, थाना जोकीहाट, जिला अररिया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई जोकीहाट थाना कांड संख्या 70/26, दिनांक 21/02/2026, धारा 80(2)/103(1) BNS के तहत की गई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर डूबा गांव आया हुआ है। इस सूचना पर जोकीहाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। बिहार पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी पत्नी की हत्या के एक मामले में जेल की सजा काट चुका है। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *