हरियाणा ट्रेजरी ऑफिसर भर्ती से 5 कैंडिडेट आउट:967 में से 184 कैंडिडेट हुए थे क्वालीफाई, 2-3 मार्च को इंटरव्यू, भर्ती पर 3 कोर्ट

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) के मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद 5 कैंडिडेट को बाहर कर दिया गया है। जिनकी वजह उनकी मेल आईडी पर भेज दिया गया है। HPSC की ओर से 5 उम्मीद्वारों की उम्मीद्वारी रद्द करने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनके दस्तावेजों में कमी पाई गई है। इंटरव्यू के लिए 184 कैंडिडेट योग्य पाए गए हैं। 2 व 3 मार्च को आयोग द्वारा इंटरव्यू लिए जाएंगे। साल 2023 में हुई थी भर्ती शुरू HPSC ने वर्ष 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 तय की गई थी। ट्रेजरी अफसर भर्ती में जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित। जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित।सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री योग्यता निर्धारित की गई थी।
भर्ती पर 3 कोर्ट केस पेंडिंग हरियाणा लोक सेवा आयोग की ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) पर फिलहाल तीन कोर्ट केस पेंडिंग हैं। रोल नंबर 55472, 70443 व 77676 को कोर्ट केस की वजह से प्रोविजनल तौर पर भर्ती में मौका मिला है। इनका फाइनल चयन भी कोर्ट के फैसले पर टिका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *