डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी पर बैठा पंजाबी युवक:ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप व्हाइट हाउस पहुंचा, PM मोदी की भी चर्चा; 100 देश घूमने वाला पहला सिख

पंजाब के फाजिल्का का ट्रैवल ब्लॉग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी पर बैठा। इसका वीडियो नवदीप ने अपने इंस्टा आफिशियल हेंडल से जारी किया है। नवदीप ने ट्रंप की कुर्सी पर बैठते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया।
नवदीप ने टेबल पर रखे फोन के रिसीवर को उठाकर कहा कि जब कभी मोदी यहां ट्रंप के साथ बैठे होते होंगे तो ट्रंप फोन उठाकर कहते होंगे कि अभी मोदी के साथ बिजी हूं, बाद में फोन करना। 2 मिनट के करीब इस कुर्सी पर बैठने के बाद नवदीप उठा जाते हैं।
कुर्सी से उठन के बाद नवदीप कहते हैं कि यहां बैठने के बाद तो मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है कि मैं ही अमरेकिया का राष्ट्रपति हूं। काफी शानदार आफिस है ये। यहां इसी कुर्सी पर बैठकर ट्रंप ने एक बार मीटिंग की थी। इस कुर्सी-टेबल और कमरे को कई लोगों ने वीडियोज में देखा होगा।
असल में ये वीडियो अवाशिंगटन डीसी के मैडम तुसाद म्यूजियम का है। जहां व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस को हूबहू बनाया गया है। असली ओवल ऑफिस में आम जनता को राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने की परमिशन नहीं है। इस कुर्सी पर राष्ट्रपति के एक बार बैठने का दावा किया गया है।
जानें अमेरिका पहुंचे नवदीप ने क्या बताया

100 देश घूम चुका है ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप
नवदीप ने कहा कि ट्रैवल ब्लागिंग के दौरान उसे अमेरिका और यहां के व्हाइट हाउस में आने का मौका मिला। बता दें कि नवदीप संभवतः पहले सिख हैं जो 100 के करीब देश घूम चुके हैं। हालांकि नवदीप ने खुद कभी इसका दावा नहीं किया। उनका कहना है कि मुझे लगता है कि कई और लोगों ने भी ऐसा किया होगा। कई बार कुछ चीजें सामने आज जाती हैं और कुछ लोग बताने नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *