लखनऊ के गाजीपुर इलाके में पुलिस और 2 लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें गोली मारी। एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। उसे साथी समेत दबोच लिया। उनके पास से लूटी हुई चेन के 2 टुकड़े, चोरी की स्कूटी, 2 तमंचा, 1 खोखा और 3 कारतूस बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- गोली लगने से घायल लुटेरे की पहचान मूल रूप से सीतापुर बिस्वा निवासी मोहम्मद रानू ऊर्फ फराज और दूसरे की सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में ट्रैक्टर निकालने पर बवाल, दलित का घर फूंका: लाठी-डंडे चले; फायरिंग का आरोप, 7 घायल; विधायक बोलीं- सख्त कार्रवाई हो कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में शनिवार शाम ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। आरोप है कि दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी और चार राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव में पहुंचे दो पड़ोसी भी चोटिल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और घायलों को घाटमपुर सीएचसी भिजवाया। विधायक सरोज कुरील ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में मौलाना कारी इसहाक बोले-औरत पर हाथ उठाना गलत: कुरान हमें इसकी इजाजत नहीं देता है, तालिबान का कानून इस्लाम नहीं है सहारनपुर में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने तालिबान के नए कानून पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कहा गया था कि पति को पत्नी की ‘गलती’ पर शारीरिक दंड देने की अनुमति है, बशर्ते हड्डी न टूटे। इसहाक गोरा का कहना है कि औरत पर हाथ उठाना गलत है । कुरान हमें इसकी सीख नहीं देता है। तालिबान का कानून इस्लाम नहीं है । ऐसी सोच को मजहब-ए-इस्लाम से जोड़ना सरासर गलत है। कारी इसहाक गोरा ने कहा-इस्लाम रहमत, इंसाफ और इज्जत का दीन है। किसी भी प्रकार की ज्यादती, अपमान या हिंसा को शरीअत की तालीमात का हिस्सा बताना दीन की गलत तशरीह है। मौलाना ने जोर देकर कहा कि घरेलू जीवन में नर्मी, मोहब्बत और रहम का उसूल बुनियादी है। अगर किसी समाज या गिरोह की सोच इस बुनियाद से टकराती है, तो उसे इस्लामी करार नहीं दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें ‘रन फॉर राम’ में उमड़ा जनसैलाब:14 कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था और फिटनेस का संगम अयोध्या एक बार फिर आस्था और उत्साह से सराबोर दिखी, जब क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में “रन फॉर राम” का भव्य आयोजन 14 कोसी परिक्रमा पथ पर हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ प्रतिभागियों ने जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। लगभग 42 किलोमीटर लंबी इस स्पर्धा में 2100 मीटर से लेकर फुल मैराथन तक की प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। राम नाम के जयकारों के साथ शुरू हुई दौड़ में पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।पूरी खबर पढ़ें