साउथ बिहार एक्सप्रेस में डकैती, H1 कोच को बनाया निशाना:फतुहा में डेढ़ घंटे खड़ी रही, वारदात के बाद बदमाश फरार; पटना जंक्शन पहुंची ट्रेन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चलकर बिहार के आरा आने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस में रविवार को डकैती की वारदात सामने आई। फतुहा रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने ट्रेन के H1 कोच को निशाना बनाया और यात्रियों से लूटपाट की। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को फतुहा रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रोककर जांच की गई। हालांकि, तब तक सभी आरोपी भागने में सफल रहे। यात्रियों से नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूटा बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाश अचानक कोच में घुसे और यात्रियों को धमकाकर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया। घटना से कोच में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। फतुहा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर यात्रियों से पूछताछ सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फतुहा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर यात्रियों से पूछताछ की गई और कोच की तलाशी ली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया और वह देर से पटना जंक्शन पहुंची। वहां भी जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों से घटना की जानकारी ली। मामला दर्ज किया, आसपास के इलाकों में छापेमारी रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *