चंबा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकाला बाहर, सड़क पर लगा जाम, जांच में जुटी पुलिस

चंबा जिले के तीसा मुख्य मार्ग पर पुखरी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार सभी तीन लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, यह कार तीसा से चंबा की ओर आ रही थी। इस दौरान पुखरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। कार में सवार तीनों यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लोगों ने यातायात कराया सुचारू लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात भी सुचारू कर दिया। वहीं दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के फिसलने या ड्राइवर के नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। घटना के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *