फरीदाबाद में कंटेनर के टायरों में लगी आग:11 हजार वोल्टेज की तार हुई टच; कैबिन से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

फरीदाबाद जिले के थाना भूपानी इलाके में गांव टीकावली मोड के पास एक कंटेनर में 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार टच हो जाने से उसके टायरों में आग लग गई। हांलाकि आग को फैलने से पहले ही फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने बुझा दिया, लेकिन इस दौरान करंट की चपेट में आने एक डॉग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार टच स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 89 में गांव टीकावली मोड के पास ही एक कंपनी के शेड निमार्ण का काम चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा कंटेनर शेड का सामान लेकर वहां पहुंचा था। कर्मचारी कंटेनर को कंपनी में गेट से अंदर घुसा रहे थे। बताया जा रहा है कि बांस के सहारे से बिजली की लाइन के तार को ऊपर किया गया था, लेकिन जैसे ही कंटेनर कंपनी के गेट में कुछ अंदर घुसा तार बांस के डंडे से छुटक कंटेनर से टच हो गया। कंटेनर के टायरों में लगी आग 11 हजार वोल्टेज की लाइन के तार के टच होते ही कंटेनर में करंट लग गया और उसके दो अगले टायरों में आग लग गई। कंटेनर में आग लगते ही ड्राइवर कंटेनर के कैबिन से कूद गया। जिसके बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने समरसिबल चलाकर आग को बुझाने की कोशिश की। फायर बिग्रेड ने बुझाई आग आग लगने की सुचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आग दो फैलने से पहले ही फायक बिग्रेड के कर्मचारियों ने रोक लिया। आग के कारण केवल दोनो टायर ही जल पाये। पुलिस बोलीं- मामले की जांच जारी थाना भूपानी इंचार्ज कुलदीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आग में किसी प्रकार की कोई जान की हानि नही हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसी के मुताबिक कार्रवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *