अंबाला में वॉल्वो बस की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार कर दिया था, शादी से लौटते वक्त हादसा, ड्राइवर पर केस दर्ज

अंबाल जिले के चंडीगढ़ रोड पर सुल्तानपुर कट के पास एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय सुरेंद्र की मौत हो गई। बता दे कि वह पंजाब के दप्पर में एक शादी समारोह से लौट रहे थ। इसी दौरान वॉल्वो बस ने उनको टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वॉल्वो बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे राहुल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुरेंद्र 20 फरवरी को पंजाब के गांव तोगापुर (दप्पर) में एक शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार, 21 फरवरी की रात करीब 8:15 बजे सुरेंद्र ने अपनी बेटी पायल से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है और वे थोड़ी देर में घर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और परिवार रात भर उनका इंतजार करता रहा। सड़क पार करते समय मारी बस ने टक्कर बता दे कि यह घटना रविवार तड़के करीब 4:00 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार के अनुसार, सुरेंद्र पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक वॉल्वो बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। वॉल्वो बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज बलदेव नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान गांव मंगलई निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचित किया और शव को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के बेटे राहुल के बयान पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वॉल्वो बस ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *