पंचकूला में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर रामपुर गांव के पास पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज रही कि पैदल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी का रहने वाला घायल बाइक सवार घायल की पहचान पिंजौर की विश्वकर्मा कालोनी निवासी बल्लीराम के तौर पर हुई है। जो वहीं एक बेकरी शॉप पर काम करता है। घायल युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। जिसका परिवार काफी समय से पंचकूला में ही रहता है। घटना के समय वह बाइक पर सवार होकर बेकरी शॉप पर ही जा रहा था। शिनाख्त के लिए चल रहा प्रयास पिंजौर थाना के अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया की सूरजपुर के गांव रामपुर सियूडी के सामने यह हादसा हुआ जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार और पैदल जा रहे व्यक्ति की टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हुई। जिसकी शिनाख्त के लिए प्रयास चल रहे हैं।