पलवल में 10वीं के छात्र की एक्सीडेंट में मौत:दोस्त घायल; तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एग्जाम देकर लौट रहे थे

पलवल जिले के हथीन रोड पर मलोखड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10वीं क्लास का पेपर देकर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हथीन थाना पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धीरनकी गांव निवासी इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने भतीजे ताहिर (15) के साथ बाइक से पलवल एग्जाम सेंटर से 10वीं का पेपर दिलाकर गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे वो मलोखड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर अपने परिचित इरशाद से बात कर रहे थे। तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ताहिर और इरशाद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की हादसे के बाद कार ड्राइवर ने एक बार गाड़ी रोकी, लेकिन फिर मौके से भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। इमरान अपने भतीजे ताहिर और उसके दोस्त इरशाद को तुरंत निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल पलवल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने ताहिर को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरशाद का इलाज चल रहा है। आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हथीन थाना पुलिस ने इमरान की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *