जालंधर में महिला बोली- SHO ऑलरेडी बिके हैं:100 में या लाख में, यही जानते हैं, अगर सच्चे हैं, तो जवाब दें; शिकायत पर कार्रवाई नहीं की

जालंधर में थाना-6 के थाना प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब वह अपनी शिकायत के बारे में पूछने थाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने कहा कि दूसरे पक्ष से संपर्क किया गया है। महिला ने कहा कि ये एसएओ रविंद्र कुमार ऑलरेडी खरीदे हुए हैं। इनको पीछे से राजन नारायण का फोन आया है। पता नहीं कितने में बिके हैं। 100 में बिके हैं या लाख में बिके हैं। यह यही जानते हैं। अगर सच्चे हैं, तो जवाब दें। उधर, थाना-6 प्रभारी रविंदर कुमार ने कहा कि महिला ने उन्हें दूसरे पक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। शिकायत देने के बाद महिला यह मांग कर रही थी कि दूसरे पक्ष से कॉल पर लाउडस्पीकर के सामने बात की जाए और उसे तुरंत थाने बुलाकर जेल में डाला जाए। समझाने के बाद महिला घर चली गई। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि महिला की शिकायत क्या है। पहले जानिए महिला ने क्या कहा… महिला ने कहा कि यह जालंधर के थाना नंबर-6 के एसएओ साहब हैं। यह मुझे कह रहे हैं कि जब आप कोई एप्लीकेशन देते हो तो हम दूसरी पार्टी को बुलाते हैं। हम फोन करते हैं। मैंने कहा कि सर मुझे यह दिखा दो कि आपकी आज उनसे बात हुई है। मैंने इनको इतना बोला कि आप मुझे रिटन दे दो कि ऐसा आपका प्रोटोकॉल है और ये इस बात से भाग रहे हैं। ये जवाब नहीं दे रहे। महिला ने कहा कि अब ये मेरी कंप्लेंट आगे भार्गव कैंप थाने को भेजने का कह रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि ये एसएओ रविंद्र कुमार ऑलरेडी खरीदे हुए हैं। इनको पीछे से राजन नारायण का फोन आया है। पता नहीं कितने में बिके हैं। 100 में बिके हैं या लाख में बिके हैं। यह यही जानते हैं। अगर सच्चे हैं। मैंने इनसे इतना पूछा कि सर आप मुझे यह बता दो मैं आप पर ट्रस्ट कर सकती हूं। इस पर एसएओ जवाब नहीं रहे। न ही ये बता रहे हैं कि दूसरी पार्टी कब आएगी। समझाने के बाद घर गई महिला- SHO इस पूरे मामले को लेकर थाना-6 के थाना प्रभारी रविंदर कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि महिला ने उन्हें दूसरे पक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। शिकायत देने के बाद महिला यह मांग कर रही थी कि दूसरे पक्ष से कॉल पर लाउडस्पीकर के सामने बात की जाए और उसे तुरंत थाने बुलाकर जेल में डाला जाए। प्रभारी रविंदर कुमार के अनुसार, उन्होंने महिला को समझाया कि हर प्रक्रिया का एक प्रोटोकॉल होता है। इसके बाद महिला थाने से चली गई। उन्होंने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *