चंडीगढ़ में महिला को बेरहमी से हत्या:पास के क्वार्टर में रहता है आरोपी का परिवार, लाश के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल

चंडीगढ़ के दड़वा में एक 35 वर्षीय महिला सीमा की हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला के सिर कुकर और तवे से हमला किया। आरोपी ने महिला के सिर पर कुकर से कई बार किए थे। इससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को अरेस्ट कर लिया है । घर में घुसकर आरोपी ने हमला किया मृतका के परिवार वालों के मुताबिक हमेशा ही वह बच्चों के खेलने को लेकर झगड़ता था। महिला का परिवार दो नंबर जबकि आरोपी चार नंबर में अपने पिता व भाई के साथ रहता था। महिला के पति ने बताया कि कल वह सुबह काम पर चला गया था। उसके बाद से आरोपी उसकी पत्नी का पीछा शुरू करने लगा था। जब वह कपड़े डालने गई तो भी वह ऊपर पहुंच गया। इसके बाद दोपहर में वह किसी तरीके अंदर घुस गया। उस समय उसकी नीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद मेरी पत्नी ने आरोपी से बचने की काफी कोशिश की। नलेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उस पर चाकू, कुकर और तवे बार किए। इस दौरान वह खून से लथपथ हो गई। आखिर में किसी तरह उन्हें पता चला । जब वह अस्पताल लेकर आ रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
लाश के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था वारदात के बाद आरोपी लाश के पास बैठकर मोबाइल चलाता रहा, जैसे कुछ हुआ ही न हो। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विनोद को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली है।
हत्या व छेड़छाड़ का केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि यह घरेलू/पड़ोस आधारित क्राइम है। मुख्य मकसद यौन शोषण था, जो नाकाम रहने पर हत्या में बदल गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन प्राथमिक जांच में मौत सिर पर चोटों से हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *