नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है। यहां 60 साल के प्रिसिंपल ने अपने ही स्कूल की टीचर शाइस्ता परवीन(28) से शादी कर ली है। नेपाल के जनकपुरीधाम में शादी करते दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है। मामला औराई थाना इलाके का है। प्रिंसिपल का नाम राकेश साह है, जो 4 बच्चों का पिता है। वहीं शाइस्ता के साथ शादी के बाद दोनों परिवारों और गांव में तनाव का माहौल है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 60 साल के प्रिंसिपल ने मुस्लिम टीचर से की शादी मुजफ्फरपुर में 60 साल के प्रिसिंपल ने अपने ही स्कूल की टीचर शाइस्ता परवीन(28) से शादी कर ली है। नेपाल के जनकपुरीधाम में शादी करते दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है। मामला औराई थाना इलाके का है। प्रिंसिपल का नाम राकेश साह है, जो 4 बच्चों का पिता है। पूरी खबर पढ़ें 2. चंदन मिश्रा हत्याकांड, कोर्ट परिसर में दिखा बादशाह पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी तौसिफ उर्फ बादशाह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे ‘बिहार का बाहुबली’ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तौसिफ के नाम से बनाई गई ID से लगातार 6–7 पोस्ट किए गए हैं। इनमें से तीन पोस्ट पटना सिविल कोर्ट परिसर के बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. U-19 वर्ल्डकप में जीत के बाद पटना पहुंचे वैभव अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कई लोग वैभव के साथ सेल्फी लेते नजर आए। पटना पहुंचने के बाद टाटा मोटर्स की ओर से वैभव को कार गिफ्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. सेक्स सहज, माहौल मिले तो राम तक की यात्रा: मटुकनाथ एक वक्त था जब पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी का नाम सुर्खियों में रहता था। साल 2006 में उनकी और जूली की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। जूली उनकी स्टूडेंट थीं। इस रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद मटुकनाथ को ‘लव गुरु’ कहा जाने लगा। हालांकि, जूली की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अचानक मीडिया से दूरी बना ली थी। पूरी खबर पढ़ें 5. जयमाल से पहले बेहोश हुई दुल्हन, लौटा दूल्हा आरा सदर अस्पताल में हाथों में मेहंदी लगाकर इलाज करा रही रानी कुमारी लगातार रो रही है। उसके हाथों में ड्रिप लगा हुआ है, मां मायूस होकर बेटी को दिलासा दे रही है। रानी लगातार कह रही है, “मेरी जिदंगी खराब हो गई, अब मुझसे शादी कौन करेगा। मेरे पिता ने कर्ज लेकर शादी की तैयारी की थी। उसकी भरपाई कैसे होगी, मुझे मेरा भविष्य धुंधला दिख रहा है, पता नहीं भगवान ने किस पाप की सजा दी है।” पूरी खबर पढ़ें 6. प्रेमी का लौंडा डांस फोटो देख गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड सहरसा में एक नाबालिग लड़की ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि लड़की का एक लड़के से अफेयर चल रहा था। उसने अपने बॉयफ्रेंड के लौंडा डांस का वीडियो और फोटो देख लिया। इसके बाद से वो नाराज थी। घटना ईटहरी थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 7. नवादा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या नवादा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के ओहरी गांव से संबंधित है। मृतका की पहचान नेमदरगंज थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी रामरतन सिंह की 24 वर्षीय पुत्री फ्रूटी कुमारी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. 7 दिन बाद 7 मजदूरों का शव पहुंचा मोतिहारी राजस्थान के भिवाड़ी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले मोतिहारी के सात मजदूरों का शव रविवार दोपहर 11 बजे मोतिहारी पहुंचा। वहीं सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान आठवें मजदूर की भी मौत हो गई है। 3 मजदूर अब भी इलाजरत है, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें 9. बिहटा में खनन विभाग टीम पर हमला, गृह रक्षक घायल बिहार के बिहटा प्रखंड स्थित परेव सोन नदी गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में एक गृह रक्षक घायल हो गया। खनन विभाग के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बिना वैध कागजात के बालू खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसी के तहत छापेमारी की जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें 10. ‘संपत्ति के लिए सास की हत्या की,साली को जिंदा जलाया’ “मैडम मैं वायु सेना का रिटायर इंजीनियर हूं। मेरी पत्नी को भाई नहीं था। मेरे ससुर अशोक कुमार सिंह भी वायु सेना में थे। सास कुसुम कुमारी शिक्षिका थी। उनके पाटीदार ने संपत्ति हड़पने के लिए साल 1993 में सास की अपहरण कर हत्या कर दी। सदमे के कारण उनके ससुर की भी मौत हो गई। साली को जिंदा जला दिया।” ये कहना कल्याणपुर थाने के अकबरपुर गांव के सेना से रिटायर इंजीनियर अरुण देव सिंह और उनकी पत्नी सुमन सिंह का है । ये महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने गुहार लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 11. साउथ बिहार एक्सप्रेस में घुसे बदमाश, की मारपीट छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चलकर बिहार के आरा आने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस में रविवार को हिंसक घटना हुई है। कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन के H1 कोच को निशाना बनाया और यात्रियों से मारपीट किया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को फतुहा रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रोककर जांच की गई। हालांकि, तब तक सभी आरोपी भागने में सफल रहे। पूरी खबर पढ़ें 12. दरभंगा में ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, सब्जी व्यवसायी की मौत दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में एक सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शोभन एम्स बाईपास रोड की है। मृतक इरशाद(21) धोईघाट का रहने वाला था, जबकि अकबर और प्रियांशु का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 13. श्राद्ध कार्यक्रम में फायरिंग, युवक को पीठ में लगी बुलेट भागलपुर में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान मुकेश कुमार मंडल(37) के तौर पर हुई है। घटना सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा गांव की है। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. पार्टी में लड़खड़ाते कदम, सिगरेट का कश: दरभंगा में मुखिया का डांस VIDEO दरभंगा में शनिवार रात बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया पंचायत की मुखिया रीता देवी और जदयू नेता मनोज सुधांशु के बेटे की रिसेप्सन पार्टी थी। जिसमें कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के कई मुखिया और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चलता रहा। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग ने अनुसार बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी के अंत तक दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।