सहरसा में एक नाबालिग लड़की ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि लड़की का एक लड़के से अफेयर चल रहा था। उसने अपने बॉयफ्रेंड के लौंडा डांस का वीडियो और फोटो देख लिया। इसके बाद से वो नाराज थी। घटना ईटहरी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान पार्वती कुमारी(17) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल, FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना… मां की साड़ी से लगाया फंदा मृतका के भाई गणेश कुमार ने बताया, ‘शनिवार की दोपहर मैं सत्संग में गया था। मां और मेरी पत्नी खेत की ओर गई थी। घर में अकेले पार्वती थी। शाम 6 बजे मां-पत्नी घर पहुंची तो देखा पार्वती फंदे से लटकी हुई है। किचन में रखे सीढ़ी का इस्तेमाल कर पहले वो छज्जे पर चढ़ी। इसके बाद उसने मां की साड़ी से फंदा बनाया और लटक गई। शव देख पत्नी ने मुझे फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं दौड़े-दौड़े घर पहुंचा। बहन के शव को फंदे से उतारकर उसके अंतिम संस्कार के लिए तैयारी शुरू की। हमलोग दाह संस्कार के लिए निकल रहे थे, तभी पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव मिला, फिर अंतिम संस्कार किया।’ प्रेम-प्रसंग में की आत्महत्या गणेश कुमार ने आगे बताया, ‘2025 के जनवरी से पार्वती का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिला करते थे। हमने कई बार पार्वती को पांडव से मिलने के लिए रोका। लेकिन वो पांडव से बात करना नहीं छोड़ी। इसके बाद हमलोग दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों परिवार की राजी के बाद अगस्त 2026 में पार्वती और पांडव की शादी होने वाली थी। प्रेमी का लौंडा डांस का वीडियो देख तनाव में थी गणेश ने आगे बताया, पांडव लौंडा डांसर है। इसकी जानकारी पार्वती को कुछ दिनों पहले मिली। पता चला कि प्रेमी लौंडा डांस कर अपने परिवार का भरन-पोषण करता है और उसे लड़की बनना अच्छा भी लगता है। इसके बाद से वो तनाव में रहती थी। इस तनाव की वजह से मेरी बहन ने आत्महत्या की है। पार्वती के पिता मुगलसराय में मजदूरी करते हैं। घटना वाले दिन वो घर पर नहीं थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम के साथ पुलिस ने घर के किचन, फंदा, कमरे से सैंपल कलेक्ट किया है। परिवार ने आत्महत्या का दावा किया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।