42 साल के ब्रेन डेड ने 3 को दिया जीवनदान:लखनऊ में 18 मिनट में PGI से KGMU पहुंचाया लिवर, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

लखनऊ में 42 साल ब्रेन डेड मरीज ने 3 लोगों को नई जिंदगी दी है। करीब 15 दिन पहले सड़क हादसे में घायल गंभीर मरीज को SGPGI के डॉक्टरों ने रविवार को ही ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इस दौरान परिजनों को समझा ऑर्गन डोनेशन के लिए राजी किया गया और जरूरतमंद मरीजों में किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। 7 फरवरी को सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल लखनऊ निवासी 42 साल के संदीप कुमार 7 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज कई अस्पतालों में चला, पर इस दौरान उन्हें राहत नहीं मिली। 21 फरवरी को परिजनों ने उन्हें SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कराया। अगले दिन 22 फरवरी को SGPGI के डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद SGPGI के डॉक्टरों ने परिजनों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए राजी किया। अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट की दिशा में कदम बढ़ाए गए। दो किडनी, एक लिवर और आंखों को रिकवर किया गया। इनमें से लिवर और आंखों को KGMU भेजकर वहां के मरीजों के उपयोग में लाने के लिए भेजा गया। जबकि दोनों किडनी को SGPGI के मरीजों को ही ट्रांसप्लांट किया गया। इस दौरान ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 25 मिनट के भीतर SGPGI से लिवर और आंख KGMU भेजी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *