विधानसभा में उठेगा बनीपुर चौक पर जाम का मामला:दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी में बन रहा ROB, बावल के विधायक ने पूछा प्रश्न

रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाइवे के बनीपुर चौक का मुद्दा विधानसभा के बजट सत्र में उठ सकता है। बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को सवालों की सूची भेजी है। जिसमें बनीपुर चौक पर आरओबी के निर्माण की धीमी गति को जाम का कारण बताया। विधायक ने सरकार से पूछा कि बनीपुर चौक पर आरओबी का कब तक पूरा होगा। निर्माण धीमा होने का क्या कारण है और सरकार निर्माण में तेजी लाने के लिए क्या कर रही है। बनीपुर चौक ही रेवाड़ी और बावल व आईएमटी के बीच आवागमन का मुख्य रास्ता है। माजरा एम्स तक सड़क निर्माण की मांग विधायक ने अपने प्रश्नों में बावल से माजरा एम्स तक सड़क को डबल करने की मांग की है। डॉ. कृष्ण कुमार ने अपने सवाल में सरकार से पूछा कि माजरा में एम्स का निर्माण हो रहा है। बावल से माजरा सड़क को चौड़ी (डबल) करने की सरकार की क्या कोई योजना है। तंग रास्ते से एम्स चालू होने के बाद बावल से वहां जाने में गंभीर मरीजों को परेशानी हो सकती है।
जभराव के समाधान की भी मांग विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने विधानसभा सचिवालय को भेजे सवालों में गंदे पानी की निकासी का मामला भी उठाया है। विधायक ने कहा कि पातुहेड़ा और आसलवास में जलभराव की समस्या है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी यहां जाम होता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है और जमीन भी खराब हो रही है। सरकार के पास इसके समाधान की कोई योजना है या नहीं है। यदि है तो कब तक यह पूरा किया जाएगा। कॉलेज और ईएसआई चालू करने की मांग विधायक ने सवाल किया कि गांव तिहाड़ा में कॉलेज भवन और बावल में ईएसआई भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी इन्हें चालू नहीं किया जा रहा है। सरकार बताए कि तिहाड़ा कॉलेज और ईएसआई चालू होने में देरी का क्या कारण है। इन्हें कब तक चालू करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *