पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस कर्मियों की गोली लगने से हुई मौत मामले में पाकिस्तानी डॉन ने आडियो जारी किया। इसमें एएसआई और होमगार्ड की गोली की मौत को लेकर पंजाब पुलिस पर निशाना साधा। भट्टी ने कहा कि ऐसे मामले तब सामने आते हैं जब लोग पुलिस के सताए होते हैं।
पंजाब पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने कुछ दिनों में कई फेक एनकाउंटर किए हैं। इन एनकाउंटर में कभी किसी तो कभी किसी गैंगस्टर का नाम जोड़ दिया। पुलिस की इस तरह की हरकतों का बदला लेने के लिए लोग गोली मारते हैं।
भट्टी ने कहा कि हालांकि हो सकता है कि इस मामले में मरने वाले दोनों पुलिस वालों का कोई कसूर न हो। जब कोई पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी होता है और उसे टार्गेटेड पुलिस अधिकारी नहीं मिल रहा होता है तो गुस्सा निकालने के लिए जो भी सामने आता है वो शिकार बन जाता है।
आडियो में पाकिस्तानी डॉन ने कई सवाल किए खड़े