हिमाचल CM के स्वास्थ्य में सुधार:सुक्खू आज या कल लौट सकते हैं शिमला, पेट में दर्द के बाद AIIMS Delhi पहुंचे थे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वह, दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सीएम पूरी तरह ठीक हुए तो आज वापस शिमला लौट सकते हैं। दरअसल, बीते शनिवार को पेट में दर्द उठने के बाद सीएम सुक्खू जांच को एम्स दिल्ली पहुंचे थे। उनके सभी टेस्ट सामान्य बताए जा रहे हैं। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहाकर नरेश चौहान ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि सीएम रूटीन चेकअप को अस्पताल गए थे। एम्स दिल्ली से उनका दो साल से उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम आज या कल तक शिमला लौट सकते हैं। CM पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन से जूझ रहे हिमाचल सीएम काफी समय से पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं। सीएम 2 बार आईजीएमसी शिमला और एक बार एम्स दिल्ली में भर्ती हो चुके हैं। यह समस्या बार बार उन्हें परेशान कर रही है। हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गए थे सीएम बता दें कि सीएम सुक्खू बीते शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान द्वारा बुलाई मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गए थे। शुक्रवार दिन के वक्त सीएम पहले शिमला से पहले श्रीनगर पहुंचे। शाम के वक्त वह श्रीनगर से सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। इसमें रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने, हिमाचल कांग्रेस संगठन और सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर चर्चा की गई। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम का केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने का प्रोग्राम था। मगर अब बिना मिले वापस लौटने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *