शिमला में FSI छात्रों ने किया प्रदर्शन:महाविद्यालय में बंद डाकघर को खोलने की मांग, प्राचार्य को दिया मांग पत्र, आंदोलन की चेतावनी

शिमला जिले के राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को एसएफआई इकाई ने छात्र मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परिसर में बंद पड़े डाकघर को तत्काल फिर से खोलने की मांग की। इकाई अध्यक्ष मीना राम ने बताया कि महाविद्यालय परिसर का डाकघर वर्षों से छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा था। इसे बंद करना छात्र हितों के खिलाफ है। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि डाकघर के माध्यम से छात्रवृत्ति, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, आधार लिंकिंग और बैंकिंग जैसी आवश्यक सेवाएं आसानी से मिलती थीं। मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन इसके बंद होने से ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को विशेष असुविधा हो रही है, क्योंकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर जाना पड़ रहा है। एसएफआई ने पीटीए के नाम पर छात्रों के आर्थिक शोषण को बंद करने, गर्ल्स कॉमन रूम में पर्दों की व्यवस्था करने, रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने और महाविद्यालय कैंटीन की मरम्मत करवाने की भी मांग की। छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी एसएफआई ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस धरने में पूजा, विक्रांत, विवेक, बंटी, जीवन और मनीषा सहित कई छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *