महिला ने साथियों संग लिव-इन पार्टनर को ट्रक से कुचला:कैथल में आरोपी महिला गिरफ्तार, जींद की रहने वाली, घायल रोहतक PGI रेफर

कैथल जिले के सीवन क्षेत्र में एक व्यक्ति को षड्यंत्र बनाकर ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर को कुचलने का प्रयास किया था। पकड़ी गई महिला की पहचान गांव रायचंदवाला जिला जींद निवासी नीलम के रूप में हुई है। गांव पेगा निवासी किरपाल की शिकायत अनुसार वह राजौंद में शराब के ठेके पर काम करता है। उसकी नीलम नामक एक महिला के साथ दोस्ती थी और दोनों लिव-इन में राजौंद में किराए के कमरे में रह रहे थे। कुछ समय से नीलम की बातचीत गांव कलोदा जिला जींद निवासी परविन्द्र से होने लगी थी। जिससे कुछ दिन पहले नीलम उसे छोड़कर परविन्द्र के पास चली गई। जिसके बाद 17 फरवरी की रात वह परविन्द्र और नीलम की तलाश में ट्रांसपोर्ट नगर कैथल पहुंचा। जहां ट्रक में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा। कुचलने के लिए उकसाया उसे देखते ही वे ट्रक लेकर फरार हो गए। 18 फरवरी की सुबह करीब 3:15 बजे खानपुर बस अड्डे के पास जब उसने दोबारा ट्रक के पास जाकर आवाज लगाई तो अजय और नीलम ने परविन्द्र को उकसाया। शिकायत अनुसार इसके बाद परविन्द्र ने ट्रक का अगला टायर उसकी टांगों, पसलियों और बाजुओं पर चढ़ा दिया और तीनों मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि इस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। महिला आरोपिया नीलम भी उक्त वारदात में शामिल थी। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी नीलम को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *