दरभंगा में आज आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम-राज्यपाल:संजय सरावगी की मां के द्वादशा में होंगे शामिल, सुबह 8 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की मां स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के द्वादशा में शामिल होने के लिए 24 फरवरी को वीवीआईपी दरभंगा पहुंचेंगे। कार्यक्रम शास्त्री चौक स्थित सरावगी आवास पर होना है। जहां बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। सीएम नीतीश दोपहर 3 बजे के बाद पहुंचेंगे। राज्यपाल-सीएम और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर दरभंगा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस बल की तैनाती, रूट लाइनिंग और यातायात प्रबंधन की विशेष तैयारी की गई है। सुबह 8 बजे से ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। कार्यक्रम खत्म होने तक बदली ट्रैफिक व्यवस्था से ही वाहन चलेंगे।
बाकी सड़कों पर सामान्य रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जहां ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। उन मार्गों को छोड़कर अन्य सभी रूटों पर वाहनों का परिचालन पहले जैसा ही जारी रहेगा। विशेष परिस्थिति में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। सीएम नीतीश के लिए जिला प्रशासन ने बनाया हेलीपैड प्रशासन ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वहीं, सीएम नीतीश के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, रूट लाइनिंग और ट्रैफिक कंट्रोल की विशेष व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *