करनाल में 90 वर्षीय महिला की एक्सीडेंट में मौत:घर से सैर करने निकली थी; जीटी रोड पर वाहन ने कुचला

करनाल जिले के नीलोखेड़ी में जीटी रोड पर सैर के लिए निकली लगभग 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लाठरो निवासी, हाल हैफेड कॉलोनी नीलोखेड़ी के रहने वाले शमशेर सिंह (उम्र 61 वर्ष) ने पुलिस चौकी नीलोखेड़ी में बयान दिया कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनकी माता ओमपति उनके साथ रहती थीं, जिनकी उम्र लगभग 90 वर्ष थी। 23 फरवरी की शाम को ओमपति घर से जीटी रोड पर सैर के लिए निकली थीं। काफी देर तक वापस न आने पर शमशेर सिंह अपने बेटे कृष्ण के साथ उन्हें ढूंढने निकले। राहगीरों से मिली हादसे की सूचना रास्ते में राहगीरों ने बताया कि जीटी रोड पार करते समय एक बुजुर्ग महिला का एक्सीडेंट हो गया है। शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी माता को किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारी है। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने बुलाई पुलिस नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *