हिसार गबन मामले में सस्पेंड सीनियर टीसी की मांगी डिटेल:रेलवे विभाग जोधपुर की टीम कर रही जांच, सुपरविजन में अनियमिताएं के आरोप

हिसार रेलवे जंक्शन में कार्यरत सीनियर टिकट कलेक्टर (TC) हरिकिशन मामले में सस्पेंड की गई सीनियर टीसी की रेलवे विभाग ने रिपोर्ट मांगी है। महिला टीसी ने कब तक अपनी सीट पर काम किया और उसकी मौजूदगी में कितना कैश जमा नहीं हुआ। टीसी हरिकिशन के रहते हुए जुर्माना राशि का कैश क्यों नही जमा हुआ। महिला टीसी पर सुपरविजन में अनियमिताएं बरतने के आरोप हैं। इस मामले में रेलवे की ओर से विभागीय जांच की जा रही है और जोधपुर मंडल से कर्मिशियल विभाग की टीम लगी है। टीम की रिपोर्ट की आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। टीसी हरिकिशन से विभाग पहले कैश जमा करवाना चाहता है और इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मगर अभी तक टीसी हरिकिशन ने बार-बार चेतावनी देने के बाद बावजूद कैश जमा नहीं कराया है। इस वजह से विभाग ने टीसी से जुड़े पुराने मामले की जांच शुरू कर दी है। जहां-जहां पर टीसी की पोस्टिंग रही है, वहां-वहां पर जांच करवाई जाएगी। इस बीच सिरसा रेलवे विभाग में कार्यरत महिला हेड टिकट कलेक्टर (TC) को सस्पेंड कर दिया गया।
गबन की राशि का आंकलन के बाद होगा केस दर्ज विभागीय टीम के अनुसार, पहले टीसी हरिकिशन द्वारा सिरसा में पोस्टिंग के रहते गबन की राशि का आंकलन किया जाएगा। जैसे यात्रियों से जुर्माना के तौर पर वसूली गई कितनी राशि अकाउंट विभाग में जमा नहीं करवाई। इसका जोधपुर-जयपुर लेखा कार्यालय से पता लगाया जा रहा है। इससे पहले हिसार जीआरपी में करीब 16 लाख की राशि गबन करने और सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *