चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड की हत्या की कहानी:6 साल का रिलेशन, दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ तो भड़का; मर्डर से पहले पैर पड़ा था बॉयफ्रेंड

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित पार्क में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसने उसे बहाने से पार्क में बुलाया और फिर चाकू मार दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक और युवती करीब 6 साल से अधिक समय से एक-दूसरे को जानते थे। युवक युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन उसके नशे करने और अन्य गंदी आदतों की वजह से युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता कुछ समय पहले किसी दूसरे युवक से तय कर दिया। इस बात को आरोपी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। ऐसे में उसने पूरी प्लानिंग से युवती को रविवार (22 फरवरी) को मिलने बुलाया था। वह वारदात से एक दिन पहले भी युवती से मिला था। उसे मनाने के लिए उसके पांव तक पड़ गया था। पुलिस ने अब आरोपी को रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई और राज खुलने की उम्मीद है। वहीं मृतका की मां कहना है कि मुझे इंसाफ चाहिए। मेरी बेटी ही मेरा बेटा था। आरोपी को फांसी दी जानी चाहिए। अब पढ़िए क्यों और कैसे की हत्या… हत्या से एक दिन पहले भी मिला था युवती से
पुलिस के मुताबिक जब से युवती की शादी दूसरी जगह तय हुई थी, उसके बाद से विनय आहत हो गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि वह शनिवार को भी युवती से मिला था। इस दौरान उसने युवती को बहुत समझाया कि वह दूसरी जगह शादी न करे। लेकिन युवती उसकी एक बात सुनने को तैयार नहीं थी। युवती का साफ कहना था कि अगर वह रिश्ता तोड़ेगी तो उसके पेरेंट्स की बेइज्जती हो जाएगी। इस दौरान वह युवती के पांव तक पड़ा था और भरोसा दिला रहा था कि वह अच्छा बनकर दिखाएगा। रेहड़ी या फूड कॉर्नर वाला था चाकू
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जो हत्या में चाकू प्रयोग किया है, वह फूड स्टॉल और रेहड़ियों पर प्रयोग होता है। अब पुलिस उससे यह पूछ रही है कि आखिर उसने यह कहां से खरीदा है, साथ ही इस वारदात को अंजाम देने का आइडिया कहां से आया है। युवती की मां ने क्या कहा, 5 पॉइंट में जानिए… मिठाई की दुकान में काम करता था आरोपी
सुहानी का परिवार मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले में जटवापुर गांव का रहने वाला है। लेकिन सालों से वह सेक्टर-35 में रह रहा था। जबकि, आरोपी युवक विनय भी इनके घर के पास ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह तीसरी क्लास तक पड़ा। पुलिस ने उसे बुड़ैल से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *