फरीदकोट में 2 लाख रंगदारी मांगने वाला मुंबई से गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर दी धमकी, मां पहले हो चुकी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

फरीदकोट के थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने कारोबारी से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर पंजाब लेकर आई है। आरोपी की पहचान जीवन नगर निवासी कोटकपूरा निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई। इस मामले में उसकी मां वीना रानी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने कुछ दिन ही गिरफ्तार कर लिया था जोकि न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कोटकपूरा के एक कारोबारी को इंस्टाग्राम स्टोरी और सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से जान से मारने की धमकियां दी थीं। 2 लाख की मांगी थी रंगदारी इसके अलावा करीब 6 महीने पहले व्हाट्सऐप कॉल के जरिए 2 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। आरोपी की मां द्वारा भी कारोबारी को रकम देने के लिए धमकाया गया था। एसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए दीपक शर्मा को 19 फरवरी को मुंबई से काबू किया । 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला इस दौरान उसे पंजाब लेकर 23 फरवरी को फरीदकोट कोर्ट में पेश कर उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उधर शिकायतकर्ता कारोबारी वरुण चोपड़ा ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि है। एसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पहले कारोबारी के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था। मामले की जांच में जुटी पुलिस हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर उसे नौकरी से हटा दिया गया था। कोरोना काल के दौरान सरकारी निर्देशों के उल्लंघन के मामले में दर्ज केस में भी उक्त कारोबारी गवाह था, जिससे निजी रंजिश पैदा हो गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *