प्रेमिका के पति की हत्या कर नीले ड्रम में भरा:लाश गलाने के लिए रोजाना नमक-केमिकल डालते; धमाके के बाद राज खुला; अब उम्रकैद की सजा

मुजफ्फरपुर के चर्चित 2021 ‘ब्लू ड्रम कांड’ में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी सुभाष शर्मा को उम्रकैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मामले में खुलासा हुआ था कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक ब्लू ड्रम में रखा गया। शव को गलाने के उद्देश्य से ड्रम में ब्लीचिंग पाउडर, नमक और फिनाइल डाला गया था। इसी दौरान ड्रम में धमाका हो गया, जिसके बाद पूरे मामले का राज खुलकर सामने आ गया। यह मामला अपनी क्रूरता और साजिश की वजह से काफी चर्चित रहा था। अदालत के इस फैसले का परिजन लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी कहानी मामला मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट का है। यहां रहने वाले राकेश सहनी की पत्नी राधा का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राधा और सुभाष, राकेश सहनी को अपने रास्ते का रोड़ा मानते थे। दोनों ने मिलकर राकेश सहनी को रास्ते से हटाने प्लानिंग बनाई, ताकि वो उसके बाद एक साथ रह सकें। राकेश सहनी ने गला दबाकर हत्या की। शव के टुकड़े किए फिर उसे नीले ड्रम में डाल दिया। 6 दिनों तक प्रेमी और प्रेमिका ड्रम में ब्लीचिंग पाउडर और नमक डालते रहे ताकि लाश गल जाए। ब्लास्ट के बाद मर्डर का खुलासा हुआ 18 सितंबर 2021 में सिकंदरपुर पुलिस को फायर ब्रिगेड कर्मियों से बालूघाट इलाके के एक मकान में विस्फोट की सूचना मिली थी। आग बुझाने के दौरान ब्लू ड्रम के साथ एक शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर एक नीला ड्रम पाया, जो विस्फोट से लगभग नष्ट हो चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने जांच में पाया कि ड्रम के अंदर एक क्षत-विक्षत और लगभग सड़ा हुआ शव पड़ा था। घर में शव मिलने के बाद पुलिस ने घर की मालकिन से पूछताछ शुरू की, क्योंकि घर का मालिक गायब था। पूछताछ के दौरान महिला ने पूरी सच्चाई बताई। आरोपी सुभाष शर्मा ने अकेले घटना को अंजाम देने की बात कबूल की थी। इससे पहले लोग यह समझ रहे थे कि राकेश लापता हो गया है। नमक, ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल से शव गलाने की कोशिश पूछताछ में घर की मालकिन राधा देवी टूट गई और हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि राकेश सहनी काम के सिलसिले में दिल्ली में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी राधा देवी बालूघाट में किराये के मकान में बच्चों और रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। इसी दौरान राधा का सुभाष शर्मा नाम के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। सुभाष इसी शहर के अखराघाट बांध रोड का रहने वाला है। राधा, सुभाष के साथ आगे की जिंदगी जीना चाहती थी, लेकिन पति राकेश सहनी इसमें बड़ी बाधा नजर आ रहा था। जब राकेश सहनी घर आया तो उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने दर्ज कराया था केस इस हत्याकांड को लेकर मृतक राकेश के भाई दिनेश सहनी के बयान पर 19 सितंबर 2021 को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी , इसमें राकेश की पत्नी राधा देवी, उसकी साली कृष्णा देवी, साढ़ू विकास कुमार और सुभाष शर्मा को नामजद किया था। बाद में पुलिस डायरी में अन्य आरोपियों को फरार बताया गया और अदालत में केवल सुभाष ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया। जिस कारण सुभाष पर आरोप तय हुआ है । पत्नी अभी तक फरार है एपीपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया, कोरोना काल के समय मुजफ्फरपुर का नीला ड्रम कांड काफी चर्चित हुआ था। इस मामले में मृतक की पत्नी के प्रेमी सुभाष को आजीवन कारावास और पचास हजार रुपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। घटना के बाद से ही आरोपी हिरासत में है। उच्च न्यायालय ने दो बार उसकी बेल पेटिशन खारिज की थी। जिस प्रेमिका के चक्कर में आरोपी ने उसके पति को मारा वो पत्नी फरार है। ————————— इसे भी पढ़िए… NEET छात्रा रेप-मौत, CBI ने हॉस्टल में सीन रीक्रिएट किया:संचालिका-वार्डन से की पूछताछ; 10 लोगों का पॉलिग्राफ टेस्ट करा सकती है जांच एजेंसी नीट छात्रा रेप-मौत मामले में CBI की जांच जारी है। CBI की टीम सोमवार को शम्भू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। करीब 2 घंटे तक वहां रही। छात्रा जिस कमरे में रहती थी, फिर से उसकी जांच की। मौके पर हॉस्टल का गार्ड अमरेंद्र भी मौजूद था। ये वही गार्ड है, जो CCTV फुटेज में छात्रा के कमरे के बंद गेट को खोलता दिखा था। पूरी खबर पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *