क्या अक्षय कुमार के साथ काम करेंगी अक्षरा सिंह:एक्टर के साथ तस्वीर शेयर की, लिखा- बड़ा सरप्राइज मिलेगा; यूजर्स बोले- अब तुम बॉलीवुड जाओ

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने गानों और तस्वीरों के लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। अक्षरा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह काफी खास है। अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ एक फोटो साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है। कैप्शन को पढ़कर फैन्स यह कयास लगाने में जुटे हैं कि अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की कोई नहीं फिल्म आने वाले है। कहानी अभी बाकी है… अक्षरा सिंह इस तस्वीर में ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। जबकि, अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट में हैं और कैप लगा रखी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो और, कहानी अभी बाकी है। बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है।’ इस पोस्ट में अक्षरा ने अक्षय कुमार को भी टैग किया है। यूजर्स बोले- अक्षय फिट आदमी हैं अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों किसी फिल्म में काम करने वाले हैं। जबकि कुछ यूजर्स ने कहना है कि किसी नए गाने में इनकी जोड़ी देखने को मिले सकती है? अन्य यूजर ने लिखा है, ‘कुछ तो पक रहा है’। दूसरे यूजर्स ने लिका कि- अक्षय कुमार फिट आदमी हैं। एक यूजर ने लिखा- तुम बॉलीवुड जाओ। होली सॉन्ग में वरुण शर्मा के साथ अक्षरा का धमाका बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपने होली स्पेशल सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनका ये नया गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा नजर आए हैं। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में जमकर मस्ती, रंग और जोश देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है। अक्षरा ने इसे इस साल का सबसे बड़ा होली धमाका बताया है। इसके अलावा अक्षरा सिंह अपने कुकिंग व्लॉग को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ ‘चटर पटर’ नाम से नया व्लॉग शुरू किया है। अब जानिए अक्षय के फिल्मों में आने की कहानी- 9 सितंबर 1967। अक्षय कुमार का जन्म, पंजाबी हिंदू फैमिली में अमृतसर, पंजाब में हुआ। असली नाम था राजीव हरि ओम भाटिया। उनके पिता हरि ओम भाटिया आर्मी ऑफिसर थे। कुछ समय बाद उनका परिवार दिल्ली के चांदनी चौक आकर बस गया। बचपन से ही अक्षय को पढ़ाई में रुचि नहीं थी, हालांकि वो स्पोर्ट्स में अच्छे थे। 12वीं के बाद अक्षय ने आगे की पढ़ाई करने से इनकार कर दिया, तो पिता ने भी उनके फैसले की सराहना की। उन्होंने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल किया था। 18,000 उधार लेकर पिता ने भेजा बैंकॉक अक्षय कुमार मार्शल आर्ट सीखना चाहते थे, लेकिन मिडिल क्लास परिवार के लिए इसका खर्च उठा पाना मुश्किल था। उस समय भारत के पास बैंकॉक सबसे सस्ता देश था, तो पिता ने अक्षय को मार्शल आर्ट सीखने वहीं भेजा। भारत से बैंकॉक की टिकट उस वक्त 22,000 रुपए थी, लेकिन उनके परिवार के पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी। ऐसे में पिता ने 18,000 रुपए उधार लेकर अक्षय के लिए बैंकॉक की टिकट ली थी। 1991 में बॉलीवुड में डेब्यू किया अक्षय ने 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपने शुरुआती दौर के एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था, मैं इंडस्ट्री में सिर्फ पैसे कमाने आया था। एक्टिंग तो मुझे आती ही नहीं थी। मैं बैंकॉक में महीने भर बॉक्सिंग सिखाता था और मुझे 5 हजार रुपए मिलते थे। एक दिन एक स्टूडेंट के फादर ने मॉडलिंग में ट्राई करने को कहा। मैंने किया तो सिर्फ दो घंटे काम किया और मुझे 21 हजार रुपए मिल गए। इसके बाद मैंने तय किया कि मैं मॉडल बनूंगा। अक्षय आगे कहते हैं, “रैंप वॉक भी किए और करते-करते किसी ने एक फिल्म ऑफर कर दी। मुझे याद है शाम के साढ़े 6 बजे एक डायरेक्टर ने मेरे हाथ में 5001 रुपए का चेक दिया और इस तरह में इंडस्ट्री में आया। आज के दौर में अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं। वो अपनी फिटनेस के लिए अक्सर में चर्चा में रहते हैं।” 1991 की फिल्म सौगंध से डेब्यू करने के बाद अक्षय ने उसी साल एक और फिल्म डांसर की। अगले साल 1992 में उनकी 3 फिल्में खिलाड़ी, मिस्टर बॉन्ड और दीदार रिलीज हुई। आगे उन्होंने 1993 में 5 और 1994 में 11 फिल्में दीं। तब से लेकर आज तक अक्षय कुमार सालाना कम से कम 3 फिल्में देते हैं। 32 साल के करियर में अक्षय कुमार 132 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। —————————– ये खबर भी पढ़ें… ‘शादी की है तो 100 करोड़ की डिमांड भी कम’:पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में आईं एक्ट्रेस अक्षरा; तेजप्रताप को बताया क्यूट भोजपुर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है। ज्योति सिंह ने कहा है कि पवन मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं तो मुझे 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस के रूप में दें। इस मामले में अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षरा सिंह का कहना है कि कोई अगर शादी करता है तो उसको जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जो डिमांड है उसे पूरा करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *