पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) बलविंद्र नैन के सस्पेंशन के 6 दिन बाद सरकार ने उनको बहाल कर दिया है। इसे लेकर हरियाणा सरकार कमीशनर की ओर से पत्र जारी हुआ है। बता दे कि बलविंद्र नैन के पास सिरसा जिले के एक्सईएन का भी अतिरिक्त कार्यभार है और फतेहाबाद के जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। मामले के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी करीब 6 दिन पहले सिरसा दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान कुछ पार्षदों ने शहर में सीवरेज समस्या रखी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के समक्ष सिरसा शहर के पार्षद राजन शर्मा ने पेयजल संबंधी शिकायत रखी थी। उन्होंने कहा था कि पाइप लाइन का टेंडर हो चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हो रहा है। मंत्री के पीए का नहीं उठाया था फोन इस पर मंत्री के कहने पर पीए ने फोन मिलाया, लेकिन एक्सईएन बलविंद्र नैन ने कॉल अटैंड नहीं की। बाद में उन्होंने फोन किए, पर बात नहीं हुई। इस बात पर मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने एक्सईएन को सस्पेंड करने की अनुशंसा कर दी। एक्सईएन बलविंद्र नैन के पास सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार था।