भाजपा विधायक के बेटे ने टोलकर्मी को मारा थप्पड़, VIDEO:आगरा में बैरियर न उठाने पर हुआ विवाद, गाड़ी से उतरते ही पीटने लगा

आगरा में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारे। पहले टोल देने को लेकर टोलकर्मी से बहस हुई। तभी सुरेश गुस्से में गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी को 2 थप्पड़ मार दिए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें विधायक का बेटा टोलकर्मी को पीटता दिख रहा। कुछ देर बाद वह दोबारा उसे मारने के लिए दौड़ता है। इस दौरान टोलकर्मी उसे रोक लेते हैं। घटना मंगलवार दोपहर की रायभा टोल प्लाजा की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल का बेटा सुरेश विधायक लिखी गाड़ी से मथुरा से ग्वालियर जा रहा था। रायभा टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी। गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था। गाड़ी पर वीआईपी पास लगा होने के बाद भी करीब 2 मिनट तक बैरियर नहीं उठाया गया। इस पर सुरेश गुस्से में गाड़ी से उतरा। उसने आगरा के दौरेठा के रहने वाले टोलकर्मी संजय सिंह साथ मारपीट की। उसके गाल पर लगातार 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सुरेश अपनी गाड़ी की तरफ लौटने लगा। तभी वह अचानक पीछे मुड़ा और दोबारा टोलकर्मी की तरफ बढ़ा। इस दौरान अन्य टोल कर्मचारियों ने उसे रोक दिया। पूरी घटना टोल के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में फतेहपुर सीकरी भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल का बेटा सुरेश, उनकी पत्नी और बच्चे बैठे थे। विधायक ने कहा- टोल कर्मचारी ने अभद्रता की
भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया- टोल प्लाजा कर्मचारी ने बेटे के साथ अभद्रता की। बेटे ने अपना परिचय दिया। उनसे कहा कि गाड़ी पर विधानसभा का स्टीकर लगा है। उन्होंने मुझसे फोन पर बात कराने का भी प्रयास किया, लेकिन टोल प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। बेटे को उकसाया गया। जब एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी हरकत की गई, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा। ये सब मेरे विरोधियों की साजिश है। उनके द्वारा ही वीडियो वायरल कराया गया। आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद
पीड़ित संजय ने बताया- गाड़ी मथुरा जिला की थी, इसलिए मैंने उनसे आधार कार्ड मांगा। इस पर गाड़ी चालक गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। गाड़ी पर फास्टैग नहीं था
टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा ने बताया- गाड़ी पर फास्टैग नहीं था। यूपी 85 नंबर की गाड़ी होने की वजह से आधार कार्ड दिखाने को कहा। इस बात पर मारपीट की गई है।
———————— ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले, इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। (पूरी खबर पढ़िए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *