लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरे दिन भी बवाल:नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने गए छात्र हिरासत में, गंगाजल छिड़का

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज लगातार तीसरे दिन भी बवाल जारी है। कैंपस में मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने के विरोध में आज दूसरे गुट के छात्र हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे। उनके इकट्ठा होते ही पुलिस भी पहुंच गई। छात्रों को पकड़-पकड़कर गाड़ी में ठूंस दिया। चालीसा पाठ करने गए छात्रों का कहना है कि जब यहां नमाज पढ़ी गई, इफ्तार पार्टी की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज हनुमान चालीसा पर कार्रवाई क्यों की जा रही है? जिन्होंने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग पर कुदाल चलाई, उन पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। हम जैसे उनका, उसी तरह अपने धर्म का भी सम्मान करते हैं। कई छात्रों के हिरासत में लिए जाने के बाद कुछ और छात्र लाल बारादरी बिल्डिंग पहुंचे। वहां बिल्डिंग पर गंगाजल छिड़का। बाद में बिल्डिंग के सामने राष्ट्रीय शिक्षार्थी दल के छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 3 तस्वीरें देखिए… विवाद-बवाल की पूरी जड़ जानिए यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग है, जिसके अंदर मस्जिद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कई छात्रों का यह भी कहना है कि उसके अंदर एक छोटा मंदिर भी है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन उसका रेनोवेशन करा रहा है। रविवार को जैसे ही खोदाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में NSUI के स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कहा- लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। रविवार को जिस जगह मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, सोमवार को उसी जगह हिंदू छात्रों ने जय भवानी, जय श्रीराम के जयकारे लगाए। नमाज पढ़ने वाले छात्र उस स्थल पर निर्माण रुकवाने पहुंचे थे तो दूसरे गुट ने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। कैंपस के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *