अमृतसर| रणजीत एवेन्यू ए ब्लॉक की मार्केट में लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क पर कई बड़े और छोटे गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है। दुकानदार और स्थानीय निवासी दोनों ही हर मौसम में गड्ढों के कारण असुविधा झेलते हैं। बारिश में सड़क और भी खराब हो जाती है और कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। इससे न केवल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है, बल्कि आसपास का वातावरण भी गंदा हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क को तुरंत बनाए जाए और गड्ढों की समस्या का पक्का समाधान किया जाए। – दीपक कुमार निवासी ए ब्लॉक।