सब्जी मंडी वल्ला में अव्यवस्था पर किसान जत्थेबंदी की चेतावनी

अमृतसर | सब्जी उत्पादक किसान जत्थेबंदी के प्रधान भुपिंदर सिंह तीर्थपुरा ने सब्जी मंडी वल्ला के प्रबंधों पर आरोप लगाते हुए मार्केट कमेटी और मंडी बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंडी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। मंडी की सड़कों पर अवैध कब्जे कर सामान बेचा जा रहा है, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेहड़ी, टेंपो और अन्य वाहनों का मंडी परिसर में प्रवेश करना लगभग असंभव हो गया है। इस अव्यवस्था के कारण मुख्य सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों और सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन को अवगत कराया जा चुका है। इतना ही नहीं, जिला प्रशासन के ध्यान में भी मामला लाकर मंडी की व्यवस्था सुधारने की मांग की गई, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए है। इस मौके पर तीर्थपुरा के साथ लखबीर सिंह निजामपुर, तरसेम सिंह नंगल, अवतार सिंह वडाला जौहल, धर्मिंदर सिंह किला, राजबीर फतेहपुर, जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह नबीपुर, महल सिंह, प्रताप सिंह छापा, करनैल सिंह नवां पिंड और गुरमेज सिंह मक्खनविंडी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *