गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलावर सिंह गांव आलिनंगल का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 2 और आरोपियों की पहचान की है। इनमें गांव आदियां के 2 युवक रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने इनके घर रेड की। लेकिन यह दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने एक की भाभी और एक की बहन को हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी दोनों आरोपी फरार हैं। मंगलवार को ASI गुरनाम सिंह का उनके पैतृक गांव गादड़ीया में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने अर्थी को दिया कंधा। इसके साथ एडीजीपी एएस राय, डीआईजी संदीप गोयल और गुरदासपुर के एसएसपी भी मौजूद रहे। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा देर रात पुलिस स्टेशनों की जांच करने पहुंचे। डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन का रास्ता बैरिकेड से बंद मिला तो वह भड़क उठे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब एक सांसद रात में घूम सकता है, तो आपकी पुलिस क्यों नहीं? आपको इसी बात की तनख्वाह मिलती है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पंजाब का सत्यानाश कर दिया।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला जानिए ASI-होमगार्ड मर्डर में अब तक क्या… ************** ये खबर भी पढ़ें: आतंकी संगठन का दावा- ASI-होमगार्ड जवान की हत्या हमने की: गुरदासपुर पुलिस चौकी में मिली लाशें; TTH बोला- आर्मी-BSF-पुलिस छोड़ें वर्ना घर टारगेट करेंगे
गुरदासपुर में पंजाब पुलिस की चौकी में ASI और होमगार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। चौकी में एक की डेडबॉडी कुर्सी पर तो दूसरे की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। मौत का पता तब चला, जब चौकी में किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। उधर, आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इसकी जिम्मेदारी ली है। (पढ़ें पूरी खबर)