हिसार में डॉ. कालड़ा के घर-अस्पताल पर GST रेड:सुबह 6 बजे से 3 जगह खंगाल रहे रिकॉर्ड; अस्पताल बेचने की थी तैयारी

हिसार के प्रतिष्ठित डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास और अस्पतालों पर जीएसटी की रेड पड़ी है। सुबह बजे जीएसटी की टीमें दबे पांव आई। उमेश कालड़ा के सेक्टर 13 आवास, सर्वेश अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल तीनों जगह एक साथ रेड की। बताया जा रहा है कि जीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि डॉक्टर कुछ ही दिनों में करोड़ों का लेन देन करने वाले थे। इनके खातों की भी लगातार मॉनिटिरिंग जीएसटी टीम द्वारा चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर सर्वोदय अस्पताल को बेचने वाले थे और इसकी हाल ही में रजिस्ट्री होने वाली थी। एनओसी नहीं मिलने के कारण रजिस्ट्री में देरी हो रही थी। इसके अलावा डॉक्टर ने नेशनल हाईवे पर एक प्रोजेक्ट में निवेश किया था। इसको लेकर डॉक्टर उमेश कालड़ा रडार पर चल रहे थे। जीएसटी टीम का लगातार सर्वे सुबह से जारी है। किसी भी सदस्य को बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *