3 गाड़ियां की टकराईं पति-पत्नी समेत 4 की मौत:भागलपुर में बस-पिकअप में टक्कर, चपेट में आई ईं-रिक्शा; पिकअप में 15 मजदूर सवार थे, 11 घायल

भागलपुर में मंगलवार देर शाम तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 2 को पटना PMCH रेफर किया गया है, जबकि 9 लोगों का इलाज मायागंज में चल रहा है। हादसा नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र स्थित बगड़ी पुल के पास हुआ। जहां बस और पिकअप में टक्कर हुई, जिसके बाद बस ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग और पिकअप पर सवार शख्स की जान चली गई। पिकअप पर 15 मजदूर सवार थे, जो इस हादसे में जख्मी हुए हैं। मृतकों की पहचान खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र निवासी अमन निषाद के बेटे कुणाल कुमार (6), कटिहार के पोठिया चमेली निवासी अरविंद मंडल (40), भागलपुर के नवगछिया इस्माइलपुर निवासी पूर्मी देवी (35) और उनके पति सुनील दास (40) के तौर पर हुई है। इस हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। जबकि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पिकअप के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हुआ है। हादसे के बाद की तस्वीरें… कैसे हुआ हादसा

खगड़िया से नवगछिया की ओर अा रही बस अाॅटाे को अाेवरटेक कर रही थी। तभी सामने से अा रही पिकअप वैन में बस ने जाेरदार टक्कर मार दी। पिकअप बिहपुर की तरफ जा रही थी। टक्कर मारने के बाद बस ने अाॅटाे में टक्कर मारी, जिससे अाॅटाे के परखच्चे उड़ गए। बस की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा थी। हादसे के बाद बस, पिकअप और टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अब जानिए ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टर ने क्या देखा हादसे के महज आधे घंटे बाद मौके पर भास्कर रिपोर्टर पहुंचे। जहां सबसे पहले टोटो के ऊपरी हिस्से के पार्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले। पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। कुछ लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। हादसे में सुरक्षित बचे लोग घायलों को किसी तरह संभाल रहे थे। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सभी घायलों को आधा दर्जन एंबुलेंस से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल और भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया। मौके पर सिर्फ क्षतिग्रस्त वाहन, खून के धब्बे, बच्चों की चप्पलें और इलाज से जुड़े कुछ कागजात पड़े थे, जिनसे मृतकों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। हादसे की वजह तेज रफ्तार दरअसल, जिस जगह यह हादसा हुआ वह दयालपुर मोड़ कहलाता है। टर्निंग प्वॉइंट पर यह हादसा हुआ। पिकअप तेज रफ्तार में थी। टोटो में टक्कर मारी, उसी दौरान 70 की रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप में सवार 15 मजदूर सड़क पर फेंका गए। इनमें एक की मौत हो गई। सभी मजदूर बगड़ी भट्ठा से काम कर मालिक के दूसरे भट्ठा दयालपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में सुरक्षित बचे मजदूर राजू मंडल ने बताया, ‘हम पिकअप मैजिक पर बैठे थे। इसी बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद हम लोग सड़क पर फेंका गए। गाड़ी में15 से ज्यादा मजदूर थे। सभी को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। रिक्शा पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पिकअप पर सवार एक मजदूर की मौत हुई है। घटना के तुरंत बाद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की। एंबुलेंस और पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।’
पोते की मौत, बेटा-बहू घायल पुलिस की सूचना पर मृतक मासूम कुणाल के दादा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भास्कर से बातचीत में कहा, ‘मुझे जानकारी मिली कि सड़क हादसा हुआ है और कुणाल इस हादसे में मारा गया है। उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया है। कुणाल के नाना की मृत्यु हो गई थी, जिन्हें देखने के लिए वे अंबो गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है DM नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि नवगछिया में बड़ी बस और छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। 2 मृतक भागलपुर, जबकि तीसरा कहिटार और चौथा खगड़िया का रहने वाले था। बाकि, लोगों के पहचान की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। सभी 11 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज पुलिस जिला नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि झंडापुर थाना को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस और दो छोटी वाहनों में टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस समय पर मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एसडीपीओ और एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीएम भी मौके पर आए थे। प्रथम दृष्टया बस की तेज रफ्तार के कारण हादसा प्रतीत होता है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… बिहार में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 और शेखपुर में 3 की गई जान बिहार में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। पटना के बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *