रोहतक में युवक ने की दोस्त की हत्या:शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा; सिर में मारा गैस सिलेंडर, दोनों रूममेट थे

रोहतक के ब्लॉक सांपला में एक युवक की सिर में गैस का छोटा सिलेंडर मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी दीपे के रूप में हुई, जो अपने दोस्त बिहार के मधुबनी निवासी सिंकदर पुत्र रमेश यादव के साथ किराए के कमरे में रहता था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसमें सिकंदर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा
सिकंदर व दीपू रात के समय अपने एक दोस्त विपिन के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान ही सिकंदर व दीपू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी झगड़े के दौरान सिकंदर ने पास में रखे गैस के छोटे सिलेंडर को उठाकर दीपू के सिर में मारा, जिससे दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विपिन मौके से चला गया। आशु ने किराए के लिए बना रखे हैं कमरे
गांव जसोर खेड़ी निवासी आशु ने दहकारो रोड सांपला में किराए पर देने के लिए कमरे में बना रखे है, जिसमें पिछले कुछ समय से सिकंदर व दीपू एक ही कमरे में रहते थे। दोनों अक्सर साथ बैठकर रात को शराब पीते थे। बीती रात भी शराब पीने के दौरान ही झगड़ा हुआ। पुलिस मामले में कर रही जांच
सांपला थाना एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि एक युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *