बाहुबली अनंत सिंह- सूरजभान के समर्थकों के बीच बवाल:छोटे सरकार का खास बोला- गमछे से गला घोंटकर मारने की कोशिश, सूरजभान समेत 8 पर केस

विधानसभा चुनाव के बाद मोकामा में अनंत सिंह और सूरजभान गुट आमने-सामने है। रविवार (22 फरवरी) को अनंत सिंह के खास शोभीर सिंह की एनएच-31 स्थित पंडारक बाजार में गमछा से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। मारपीट और हत्या की कोशिश का आरोप सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सहित पर लगा। अब इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जख्मी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें सूरजभान सिंह और कन्हैया सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले को लेकर तफ्तीश कर रही है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया है। इधर, सूरजभान सिंह के समर्थक इसे राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं। अब सिलसिलेवार ढंग दो बाहुबलियों के समर्थकों के बीच की टसल की कहानी 22 फरवरी को मोकामा के विधायक बाहूबली अनंत सिंह के समर्थक शोभीर और उसके भाई अमित कुमार पर सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सहित कई लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद मोकामा विधानसभा चुनाव रंजिश का मामला एक बार फिर ताजा हो गया। पीड़ित का कहना है क‍ि 22 फरवरी को वह तीन बजे अपने घर से निकल कर मंटुन पहलवान के घर के पास पहुंचा ही था। इसी बीच ओंकार उर्फ मिथुन, विकास कुमार, माधव कुमार उर्फ खन्ना, सुमन कुमार, अनिल सिंह उर्फ अकलु सिंह और किशु कुमार ने घेर लिया। गमछी से गला घोंट छाती पर कूदने लगे इतने में माधव कुमार उर्फ खन्ना एव ओंकार जान मारने की नीयत से गले मे गमछा बांध फंदा फंसाकर कस दिया। इस बीच अन्‍य आरोपित लात-मुक्‍के, फाइटर और प‍िस्‍टल की बट से मारने लगे। हमले में गला और दोनों आंखों में चोट आई। इसके बाद जमीन पर पटककर विकास कुमार छाती पर चढ़ गया और कूदने लगा। शोभीर कुमार ने बताया, इससे मेरे मुंह से खून बहने लगा और मैं बेहोश हो गया। जब होश आया तो खुद को पंडारक पीएचसी में पाया। वहां से हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। दुलारचंद हत्याकांड केस में फंसाया शोभीर के भाई अमित का कहना है कि, हमलोग अनंत सिंह के समर्थक हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद मर्डर केस में हम लोगों का कोई हाथ नहीं था लेकिन इसके बावजूद मेरे तीन भाइयों को नामजद आरोपी बना दिया गया। अब जानिए वो पूरा मामला जिसे लेकर अनंत सिंह जेल में बंद हैं 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह पर लगे। उन्हें 1 नंवबर की रात गिरफ्तार किया गया था। 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद बेऊर जेल में डाला गया। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। घोड़े, गाय और गाड़ियों के शौकीन हैं अनंत सिंह ———————- ये खबर भी पढ़ें… ‘खलनायक है तू’…गाने पर बाहुबली का सिगरेट पीते VIDEO:अनंत सिंह को IGIMS लाई थी पुलिस; RJD बोली- CM के दुलारे खलनायक अस्पताल में रीलबाजी कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में बेउर जेल में बंद हैं। 2 दिन पहले उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए IGIMS लाया गया था। यहां पर अनंत सिंह का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के साथ खलनायक फिल्म का गाना लगाकर रील बनाई गई है। इस पर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। पूरी खबर पढ़ें…
अब जानिए क्या है दुलारचंद हत्याकांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *