शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर मारपीट, 4 लोग जख्मी:नवादा में वकील होने की बात पर हुई थी बहस

नवादा के एक होटल में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। यह घटना बारात आने से पहले हुई, जिसे स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के हस्तक्षेप से शांत करा दिया गया। रसगुल्ला की विवाद पर अब मुकदमा दर्ज करवा दी गई है। जानकारी के अनुसार, होटल में बैठे दो लोगों के बीच रसगुल्ले को लेकर बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस घटना से शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया लड़की पक्ष के लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया और विवाद को आगे बढ़ने से रोका। लड़की पक्ष के रोहित कुमार ने बताया कि विवाद रसगुल्ले को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन उसे तुरंत शांत करा दिया गया। घटना के बाद सभी घायलों ने अस्पताल में अपना इलाज करवाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें लोगों को मारपीट करते देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है। बारात आने से पहले ही मामला शांत एक घायल व्यक्ति ने बताया कि बगल में बैठा व्यक्ति नशे में था और वकील होने की बात पर बहस शुरू हो गई थी, जिसके बाद मारपीट हुई। बारात आने से पहले ही मामला शांत हो जाने के कारण समारोह में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। सिविल कोर्ट के मुंशी ने चार लोगों पर कराया मुकदमा नवादा में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला की विवाद पर अब मुकदमा दर्ज सिविल कोर्ट के मुंशी अशोक कुमार के द्वारा करवा दी गई है। नगर थाना में आवेदन देकर उन्होंने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि बेवजह मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जितेंद्र कुमार को नाम दर्ज अभियुक्त बनाते हुए तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज की गई है। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने वीडियो के आधार पर मामला की जांच करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *